?> Will Abhishek be confined to OTT, not a single film came on the big screen
Entertainment

क्या ओटीटी तक सिमट जाएंगे अभिषेक, चार साल से बड़े पर्दे पर नहीं आई एक भी फिल्म

कोरोना काल में लगभग हर अभिनेता से बड़े पर्दे का साथ छूट गया, लेकिन उन्होंने ओटीटी (OTT) की अंगुली थामकर दर्शकों का मनोरंजन करना नहीं छोड़ा.. कुछ ऐसा ही हाल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बेटे अभिषेक बच्चन का भी है… फिलहाल, उनकी फिल्म दसवीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी हैं…

वहीं, उनकी पिछली तीन फिल्में बॉब बिस्वास, द बिग बुल और लूडो भी ओटीटी पर ही दर्शकों से रूबरू हुई थीं.. अगर बड़े पर्दे पर अभिषेक की आखिरी फिल्म की बात करें तो 2018 में रिलीज हुई मनमर्जियां का नाम याद आता है… ऐसे में अटकलें लगने लगी हैं कि क्या अभिषेक बच्चन अब सिर्फ ओटीटी पर ही सिमटकर रह गए हैं? ….या उनके सामने ऐसी क्या मजबूरी है… कि उन्होंने ‘ओटीटी का बच्चन’ बनना ज्यादा पसंद किया? ….

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बॉक्स ऑफिस पर कितने सफल रहे अभी तक

अभिषेक बच्चन 2018 के बाद से ही बड़े पर्दे पर अभिनय करते हुए नजर नहीं आए हैं…. 2013 से 2018 तक की बात करें तो अभिनेता ने पांच साल के दौरान सिर्फ सात फिल्मों में ही अभिनय किया… इन सात फिल्मों में से चार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं… वहीं, जो तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं, उनमें अभिषेक के अलावा कई बड़े स्टार्स मौजूद थे…. उदाहरण के तौर पर 284 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली धूम 3 में अभिषेक बच्चन के अलावा आमिर खान, कटरीना कैफ, उदय चोपड़ा और जैकी श्रॉफ भी मौजूद थे….

ऐसा रहा ओटीटी का सफर

बॉक्स ऑफिस पर मनमर्जियां के फ्लॉप होने के बाद अभिषेक बच्चन को दो साल तक किसी भी फिल्म या बेव सीरीज में नहीं देखा गया… दो साल बाद यानी 2020 में जूनियर बच्चन ने अपना ओटीटी डेब्यू किया और तब से लेकर अब तक तकरीबन चार फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं…अब हम आपको बताते हैं कि अभिषेक बच्चन ने किन-किन फिल्मों और सीरीज में अपना जलवा दिखाया…

You May Like

लूडो (Ludo)

Related Post

दो साल के ब्रेक के बाद अभिनेता ने नेटफ्लिक्स की सीरीज लूडो से ओटीटी पर डेब्यू किया था…. 21 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस सीरीज के राइट्स तकरीबन 43 करोड़ रुपये में बिके थे… बता दें कि इस सीरीज में अभिषेक बच्चन के अलावा आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, पियरले माने, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, रोहित सुरेश सराफ, शालिनी वत्स और इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी थे…

द बिग बुल (The Big Bull)

डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली फिल्म ‘द बिग बुल’ एक फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म है…तकरीबन 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के राइट्स करीब 40 करोड़ रुपये में बिके थे… इसमें अभिषेक बच्चन के अलावा निकिता दत्ता, इलियाना डिक्रूज, सोहम शाह, राम कपूर और सौरभ शुक्ला भी मुख्य भूमिकाओं में थे……

बॉब बिस्वास (Bob Biswas)

2021 में आई बॉब बिस्वास एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है…. जिसमें अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं… 15 से 18 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के राइट्स 20-25 करोड़ रुपये में बिके थे… यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है….

दसवीं (Dasvi)

दसवीं, 2022 की एक सोशल कॉमेडी फिल्म है… इसमें अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निमरत कौर मुख्य भूमिकाओं में हैं… अभिषेक बच्चन इस फिल्म में अशिक्षित राजनेता की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं.. 25 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को डिजिटल प्रीमियर के लिए 55 करोड़ रुपये में बेचा गया है…..देखते है फ़िल्म क्या रंग दिखाती है….

Rohit Sajwan

Recent Posts

WBJEE 2025 Result: Exact Release Date Confirmed & Cutoff Insights

Kolkata, July 5, 2025 – The West Bengal Joint Entrance Examinations Board (WBJEEB) has finally announced the…

1 year ago

Pawan Singh पवन सिंह Tej Pratap Yadav तेज प्रताप के चरणों में क्यों बैठे, सच जानकर आप भी शॉकड रह जायेंगे

Pawan Singh : भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले (Pawan Singh) पवन सिंह…

3 years ago

Guddu Rangeela New Song: गुड्डू रंगीला ने कहा पांच पैक मार कर सुने ये गाना रो पड़ेंगे

Guddu Rangeela New Song : गुड्डू रंगीला अश्लील गाना गए कर पॉपुलर सिंगर में से…

3 years ago

Akshara Singh New Viral Video : अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा रहा हैं

Akshara Singh New Viral Video:अक्षरा सिंह अपने ख़ूबसूरती और अपने हॉटनेस की वजह से सोशल…

3 years ago

The Kerala Story Controversy: क्या है उन 32,000 लड़कियों का अनसुना सच?, जानिए क्या है पूरी कहानी?

The Kerala Story:- 2023 की 'The Kashmir Files' कही जाने वाली फिल्म 'The Kerala Story'…

3 years ago

Gautam Gambhir vs Virat Kohli: लखनऊ और बेंगलुरू का मैच कैसे बना जंग का अखाड़ा, BCCI ने लगाई फटकार

Virat Vs Ghambhir: विराट कोहली और गौतम गंभीर(Virat Kohli Vs Gautam Gambhir) कहा जाता है…

3 years ago

This website uses cookies.