?> इश्क़ विश्क अगेन (Ishq Vishk Again) हुआ सीक्वेल का एलान - Gazeta Post
Bollywood

इश्क़ विश्क अगेन (Ishq Vishk Again) हुआ सीक्वेल का एलान

Ishq Vishk Again Updates:- 2003 की कहानी को 2022 में नए तरीके से दिखाया जाएगा जिसमें शाहिद (Shahid) और अमृता (Amrita Rao) की जगह इस बार रोहित सराफ (Rohit Saraf), पशमीना रोशन (Pashmina Roshan), जिबरान खान और नैला गरेवाल होंगी।

शाहिद कपूर की फिल्म इश्क़ विश्क जब आयी थी तब उस फिल्म ने सुर्खिया बटोरी थी तब से लेकर अब तक शाहिद बुलंदियों पर पहुंच चुके हैं। उड़ता पंजाब और कबीर सिंह जैसी फिल्मो में काम करने के बाद एक स्टाइल आइकॉन बन चुके हैं ।

कभी हैदर तो कभी कबीर सिंह के किरदार में नजर आए शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने अपने अब तक के करियर में कई दमदार रोल निभाए और हर किसी के दिल में खास जगह भी बना ली।

लेकिन उनकी पहली फिल्म इश्क विश्क (Ishq Vishk ) हमेशा हर किसी के लिए खास रहेगी।ये एक रोमांटिक कॉलेज ड्रामा था जो उस दौर की ऑडियंस को खूब भाया. वहीं अब खबर है कि इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है।

You May Like

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। साल 2003 में इश्क विश्क से शाहिद ने अपने करियर का आगाज किया था अब उसी कहानी को नए तरीके से दिखाया जाएगा।

जिसमें लीड रोल में रोहित सराफ, पशमीना रोशन, जिबरान खान और नैला गरेवाल होंगी। फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है लेकिन कहा जा रहा है कि ये भी एक कॉलेज ड्रामा ही होगी. जो इसकी थीम रह चुकी है ।

जैसे ही इस फिल्म का ऐलान किया गया तो सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग अलग कमेंट भी आने लगे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा – ‘अब लोगों को कॉलेज ड्रामा और कॉलेज रोमांस में कोई दिलचस्पीनहीं है’.  तो दूसरे यूजर ने कमेंट किया ‘बॉलीवुड का स्तर धीरे धीरे नीचे गिरता जा रहा है’ वहीं कुछ यूजर्स ने तो शाहिद और अमृता को ही दोबारा कास्ट करने की मांग कर डाली।

फिल्म इश्क विश्क साल 2003 में रिलीज हुई थी जिसमें शाहिद कपूर, अमृता राव, शहनाज ट्रेजरीवाला और विशाल मल्होत्रा ने लीड रोल निभाया था. फिल्म लोगों को खूब पसंद भी आई थी। अब देखना ये है कि फिल्म का प्रदर्शन लोगो के दिल में पहले की तरह उतर पता है या नहीं ।

Neha Sejwani

Masters in economic administration and financial management Masters in business administration Basic computer skills Interested in writing

Recent Posts

WBJEE 2025 Result: Exact Release Date Confirmed & Cutoff Insights

Kolkata, July 5, 2025 – The West Bengal Joint Entrance Examinations Board (WBJEEB) has finally announced the…

1 year ago

Pawan Singh पवन सिंह Tej Pratap Yadav तेज प्रताप के चरणों में क्यों बैठे, सच जानकर आप भी शॉकड रह जायेंगे

Pawan Singh : भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले (Pawan Singh) पवन सिंह…

3 years ago

Guddu Rangeela New Song: गुड्डू रंगीला ने कहा पांच पैक मार कर सुने ये गाना रो पड़ेंगे

Guddu Rangeela New Song : गुड्डू रंगीला अश्लील गाना गए कर पॉपुलर सिंगर में से…

3 years ago

Akshara Singh New Viral Video : अक्षरा सिंह और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा रहा हैं

Akshara Singh New Viral Video:अक्षरा सिंह अपने ख़ूबसूरती और अपने हॉटनेस की वजह से सोशल…

3 years ago

The Kerala Story Controversy: क्या है उन 32,000 लड़कियों का अनसुना सच?, जानिए क्या है पूरी कहानी?

The Kerala Story:- 2023 की 'The Kashmir Files' कही जाने वाली फिल्म 'The Kerala Story'…

3 years ago

Gautam Gambhir vs Virat Kohli: लखनऊ और बेंगलुरू का मैच कैसे बना जंग का अखाड़ा, BCCI ने लगाई फटकार

Virat Vs Ghambhir: विराट कोहली और गौतम गंभीर(Virat Kohli Vs Gautam Gambhir) कहा जाता है…

3 years ago

This website uses cookies.