?> add_action('wp_footer', function () { echo ''; }, 99); add_action('wp_footer', function () { echo ''; }, 99); delhi Archives - Gazeta Post https://gazetapost.com/tag/delhi/ Breaking News and Latest News in Hindi, हिन्दी में खबर Wed, 26 Oct 2022 10:54:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.8 https://gazetapost.com/wp-content/uploads/2021/05/cropped-new-logo-03-1-32x32.png delhi Archives - Gazeta Post https://gazetapost.com/tag/delhi/ 32 32 Delhi के इस गाँव में लोग बिना बिजली के Diwali मनाने को क्यों मजबूर हैं ? https://gazetapost.com/delhi-narela-clebrating-diwali-without-electricity/61182/ https://gazetapost.com/delhi-narela-clebrating-diwali-without-electricity/61182/#respond Mon, 24 Oct 2022 08:01:04 +0000 https://gazetapost.com/?p=61182

जहां दिल्ली में एक ओर चमचमाती मेट्रो दौड़ती है, Central Vista जैसे futuristic (फ्यूचरिस्टिक) यानि अपनी समय से भी आगे

The post Delhi के इस गाँव में लोग बिना बिजली के Diwali मनाने को क्यों मजबूर हैं ? appeared first on Gazeta Post.

]]>
Delhi Diwali without Electricity in Narela

जहां दिल्ली में एक ओर चमचमाती मेट्रो दौड़ती है, Central Vista जैसे futuristic (फ्यूचरिस्टिक) यानि अपनी समय से भी आगे के प्रोजेक्ट्स बन रहे हैं और प्रदेश के नेता 24 घंटे फ्री बिजली के दावे करते हैं वहीं देश की राजधानी में एक गाँव ऐसा भी जहां लोग लालटेन की लाइट में दिवाली मनाने के लिए मजबूर हैं, बच्चे मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं | इस वर्ष यानि 2022 में भी इस गाँव के 200 लोग, चिराग की रोशनी में दिवाली मनाएंगे |

बात हो रही है देश का दिल कहे जाने वाले राजधानी दिल्ली की, जहां मंत्री, संतरी से लेकर प्रधानमंत्री तक के आवास दिवाली में गुलज़ार होंगे, पर इसी प्रदेश के एक गाँव में आज भी लोग बिजली की एक बत्ती को तरस रहे हैं |

अप्प सोचेंगे ऐसा कैसे हो हो सकता है की देश के सुदूर इलाकाओं के गावों में जब बिजली आ चुकी है, तो दिल्ली जैसे शहर में ऐसा कोई इलाका या गाँव कैसे हो सकता है जहां बिजली न हो |

यह कड़वा है पर सच है, ये गाँव है नरेला विधानसभा क्षेत्र के रजापुर कलां, जहां आज़ादी के इतने वर्ष बाद भी लोगों ने अपने घरों में बिजली नहीं देखि |

ऐसी बात भी नहीं की यहाँ की जनसंख्या कम है या ये कोई झुग्गी बस्ती है, ये एक भरा पूरा गाँव है जिसमें 200 से अधिक लोग रहते हैं, यहाँ पक्के मकान और कुछ कच्ची गलियाँ भी हैं पर बल्ब के आविष्कार के 150 साल बाद भी कई लोग ऐसे हैं जिन्होने जन्म से आज तक कभी इस गाँव में बिजली नहीं देखि |

बिना बिजली के कैसे गुजरता है Delhi के ‘रजापुर कलां’ में हर दिन?

घर में रोजाना के काम बिना बिजली के लालटेन और Emergency लाइट या बैटरी से चलने वाले लाइट से होते हैं, खाना बनाने के लिए भी मिट्टी तेल के दिये या लालटेन का उपयोग किया जाता है | बच्चे भी अपनी पढ़ाई चिराग की रोशनी में ही करते है, कई छोटे बच्चे ऐसे हैं जिन्होने अपने जन्म से कभी बिजली देखि ही नहीं |

Delhi Diwali Without Electricity in Narela Village

शाम होते ही पूरे गाँव में अंधेरा सा पसर जाता है, कुछ असामाजिक तत्त्व भी दारू पी कर आने-जाने वाले महिलाओं को परेशान करते हैं, और कई बार छिना झपटी के केस भी देखने को मिलते हैं |

सिर्फ बिजली का ही दिक्कत नहीं है, गाँव में कोई शौचालय भी नहीं है और गाँव में नालों की भी व्यवस्था नहीं है, रात के अंधेरे में शौच को जाती महिलाओं के साथ बहुत बार दुर्व्यवहार ही होता है पर रात के अंधेरे में कुछ नहीं दिखने के कारण पता नहीं चल पाता है की किसने किया |

देश की राजधानी में ही बसे इस गाँव में बिजली न होने के कारण लोग मोबाइल चार्जिंग के लिए भी 10-20 रुपय रोजाना खर्च करने को मजबूर हैं |

गर्मियों के दिन में या रात में लोग पेड़ के नीचे बैठ कर समय काटने को मजबूर हैं | वहाँ के लोगों से बात करने पर पाता चल की लोग सालों से अंधेरे में दिवाली मना रहे हैं, प्रकाश के त्योहार पर भी लोग अंधेरे में घुट-घुट कर जीने से परेशान हैं, पर करें भी तो क्या इनकी गरीबी इन्हे कभी इस गाँव से निकलने नहीं देती और यहाँ के अधिकारी, नेता, विधायक और सांसाद इनकी मदद के नाम पर सिर्फ चुनाव के समय आश्वासन देकर चले आते हैं |

Delhi के ‘रजापुर कलां’ अब तक बिजली क्यूँ नहीं आई है ?

अधिकारियों से बात करने पर ये पाता चला की गाँव में बिजली न होने कारण है ” यहाँ पर transformer लगाने के लिए जगह का ना होना है” | पहले एक जगह ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह चिन्हित की गई थी, लेकिन गांव के लोगों ने वहां ट्रांसफार्मर लगाने पर आपत्ति जताई थी। “, तसवीरों में देख सकते हैं की गाँव में बिजली के खंभे तो हैं पर, खंभों पर तार नहीं हैं |

https://twitter.com/Sonurananews/status/1583764319346765824

गाँव के एक व्यक्ति से बात करने पर पाता चला की ये खंभे आज से चार – पाँच साल पहले से लगे हुये हैं पर तब से और कोई काम आगे बढ़ा ही नहीं, उनका कहना है नेता सिर्फ वोट मांगने के लिए यहाँ आते हैं फिर झूठे वादे करके यहाँ से चले जाते हैं, और हम सालों से ऐसे ही जीने को मजबूर हैं, कई बूढ़ों को लगता है की इस जनम मे तो ये कभी भी इस गाँव में बिजली देख भी नहीं पाएंगे |

जहां एक तरफ केजरीवाल साहब दिल्ली में अपने काम के नाम पर हर प्रदेश में वोट मांगते नज़र आते हैं वहीं उनके ही विधायक शरद कुमार के क्षेत्र में बीते कई दशकों से बिजली नहीं आ पाई है | क्या इस गाँव में कभी बिजली आ भी पाएगी या नहीं इस बात को लेकर गाँव के 200 से ज्यादा निवासी हमेशा संशय में रहते हैं, आखिर कब तक राजधानी का ये गाँव ‘रजापुर कलां’ अंधेरे में दिवाली मानता रहेगा ?

The post Delhi के इस गाँव में लोग बिना बिजली के Diwali मनाने को क्यों मजबूर हैं ? appeared first on Gazeta Post.

]]>
https://gazetapost.com/delhi-narela-clebrating-diwali-without-electricity/61182/feed/ 0
Delhi Jahangirpuri Clash: हनुमान जयंती रैली के दौरान झड़प के बाद 9 घायल, 14 पत्थरबाज़ गिरफ्तार https://gazetapost.com/delhi-jahangirpuri-clash-9-policeman-injured-and-14-accused-arrested/53314/ https://gazetapost.com/delhi-jahangirpuri-clash-9-policeman-injured-and-14-accused-arrested/53314/#respond Sun, 17 Apr 2022 06:01:57 +0000 https://gazetapost.com/?p=53314

Delhi Jahangirpuri Clash Updates: शनिवार शाम जहांगीरपुरी में एक हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हुई झड़प के बाद दिल्ली पुलिस

The post Delhi Jahangirpuri Clash: हनुमान जयंती रैली के दौरान झड़प के बाद 9 घायल, 14 पत्थरबाज़ गिरफ्तार appeared first on Gazeta Post.

]]>
Delhi Jahangirpuri Clash-main

Delhi Jahangirpuri Clash Updates: शनिवार शाम जहांगीरपुरी में एक हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हुई झड़प के बाद दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार शाम हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद हुई हिंसा में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब छह बजे हुई हिंसा में पथराव किया गया और कुछ वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए इलाके में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार रात घटना की जांच शुरू की। प्राथमिकी दर्ज की गई और 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में नवीनतम घटनाक्रम यहां दिए गए हैं:

अब तक 9 घायल

News 18 के अनुसार,  इस घटना (Delhi Jahangirpuri Clash) में कुल नौ लोग घायल हो गए। इसमें आठ पुलिसकर्मी और एक नागरिक शामिल है। घायलों को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी। उसकी हालत स्थिर है।

Delhi Jahangirpuri Clash-1

14  पत्थरबाज़ों की हुई गिरफ्तारी

शनिवार शाम हुई हिंसा (Delhi Jahangirpuri Clash) के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 14 में से एक पर गोली चलाने HinduMuslimका आरोप है। उसके पास से इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली गई है।

आगे की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह झड़प किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी या किसी झगड़े के बाद अचानक हुई। दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्थानीय पुलिस घटना की जांच जारी रखेगी, कम से कम अभी के लिए।

Delhi Jahangirpuri Clash

ड्रोन, सीसीटीवी फुटेज का हो रहा है इस्तेमाल

दिल्ली पुलिस घटना (Delhi Jahangirpuri Clash) के मुख्य दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है| पुलिस यह देखने के लिए ड्रोन फुटेज का भी इस्तेमाल कर रही है कि क्या घरों की छतों पर पत्थर रखे गए थे।

नया वीडियो

झड़प का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें लोगों को दिल्ली पुलिस के सामने तलवार लहराते देखा जा सकता है।

https://twitter.com/AlphaW01/status/1515353745747447808

सघन पेट्रोलिंग हो रही है Delhi Jahangirpuri Clash के बाद

इस बीच, उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर में पुलिस हाई अलर्ट पर चली गई और शनिवार शाम को सांप्रदायिक झड़पों के मद्देनजर गहन गश्त की गई।

5 सीआरपीएफ कंपनियां भेजी गईं

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पांच और कंपनियां तैनात की हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में पांच सौ जवान तैनात रहेंगे.

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीआरपीएफ दिल्ली पुलिस के साथ सहयोग करेगी। रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियों को शनिवार को ही तैनात कर दिया गया था।

अमित शाह का आदेश

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पुलिस आयुक्त और विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) से बात की और उन्हें हिंसा के बाद सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को भी स्थिति से अवगत कराया।

सीएम केजरीवाल की अपील Delhi Jahangirpuri Clash पर

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया था कि शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभायात्रा (जुलूस) पर पथराव की घटना बेहद निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सभी से अपील – शांति बनाए रखें और एक-दूसरे का साथ दें।

The post Delhi Jahangirpuri Clash: हनुमान जयंती रैली के दौरान झड़प के बाद 9 घायल, 14 पत्थरबाज़ गिरफ्तार appeared first on Gazeta Post.

]]>
https://gazetapost.com/delhi-jahangirpuri-clash-9-policeman-injured-and-14-accused-arrested/53314/feed/ 0