?> add_action('wp_footer', function () { echo ''; }, 99); add_action('wp_footer', function () { echo ''; }, 99); Crime Archives - Gazeta Post https://gazetapost.com/tag/crime/ Breaking News and Latest News in Hindi, हिन्दी में खबर Thu, 20 May 2021 05:02:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.8 https://gazetapost.com/wp-content/uploads/2021/05/cropped-new-logo-03-1-32x32.png Crime Archives - Gazeta Post https://gazetapost.com/tag/crime/ 32 32 उन्नाव में घर से दोस्त के साथ निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव https://gazetapost.com/ploice-find-a-dead-bbody-in-hasanpur/51120/ https://gazetapost.com/ploice-find-a-dead-bbody-in-hasanpur/51120/#respond Fri, 26 Feb 2021 04:50:48 +0000 https://gazetapost.com/?p=51120

हसनगंज उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के धौरा गांव में सड़क के किनारे शव देखकर हडकंप मच गया ग्रामीणो की सूचना पर

The post उन्नाव में घर से दोस्त के साथ निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव appeared first on Gazeta Post.

]]>
Unnao Case

हसनगंज उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के धौरा गांव में सड़क के किनारे शव देखकर हडकंप मच गया ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर शव की शिनाख्त करवाई। जानकारी मिलने पर परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार हसनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा में एक व्यक्ति का शव सड़क के किनारे पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर शिनाख्त करवाई।मृतक की पहचान बाबूराम तिवारी पुत्र पुत्तीलाल उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी पिलखना थाना हसनगंज के रूप में हुई। आनन फानन मृतक के घर वालों को सूचना दी गई जिनके द्वारा मालूम हुआ कि मृतक कल शाम को घर से पड़ोस के भोला चौरसिया के साथ निकला था।मृतक अत्यधिक शराब पीने एवं अन्य नशे के सेवन का आदी था।और अविवाहित भी था। ग्रामीणो में दबी जबान से हत्या किये जाने की चर्चा रही। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिलें है । कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी।

The post उन्नाव में घर से दोस्त के साथ निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव appeared first on Gazeta Post.

]]>
https://gazetapost.com/ploice-find-a-dead-bbody-in-hasanpur/51120/feed/ 0
ढाई लाख रुपये के लिए बुआ के लड़के ने दोस्त के साथ मिलकर भाई की कर दी हत्या https://gazetapost.com/a-man-killed-his-cousin-brother-for-money/51116/ https://gazetapost.com/a-man-killed-his-cousin-brother-for-money/51116/#respond Fri, 26 Feb 2021 00:13:23 +0000 https://gazetapost.com/?p=51116

कानपुर जनपद में 23 दिन पूर्व महाराजपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव जलाने की घटना का पुलिस

The post ढाई लाख रुपये के लिए बुआ के लड़के ने दोस्त के साथ मिलकर भाई की कर दी हत्या appeared first on Gazeta Post.

]]>
Bua Case

कानपुर जनपद में 23 दिन पूर्व महाराजपुर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव जलाने की घटना का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। हत्याकांड में बुआ के लड़के को उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया है। वारदात के पीछे मृतक के खाते में ढाई लाख की रकम को पार करने की योजना बनाई थी, लेकिन एटीएम कार्ड लेने के बाद भी पैसे नहीं निकाल सके थे।

ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी का खुलासा आज पुलिस लाइन में करते हुए ब्रजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीती दो फरवरी को रुमा के पास यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में एक चेहरा जली युवक की लाश मिली थी। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह जांच करने मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को शव के पास ही एक बाइक मिली थी। मृतक की शिनाख्त न होने से हत्या कर शव फेंकने के बिन्दुओं पर पुलिस की टीमें जांच में जुटी। मृतक की पहचान कार चालक पवन कुमार के रुप में हुई। जिसके आधार पर पुलिस को सुराग मिला और मृतक के बुआ का लड़का जितेन्द्र कुशवाहा उर्फ शैलेन्द्र निवासी नर्वल निवासी को पकड़ते हुए जेल भेज दिया।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि, हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए जितेन्द्र को 12 फरवरी को रिमांड में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि हत्या के पीछे मृतक पवन के पास बैंक में जमा करीब ढाई लाख रुपये की रकम को पार करना था। इसके लिए उसने गांव के ही दोस्त रवि कुशवाहा को साजिश में शामिल किया। दोनों साजिश के तहत पवन को महाराजपुर लेकर आए और शराब पिलाई। नशे में होने के बाद दोनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए चेहरे को पेट्रोल डालकर जला दिया। इस पर साथी रवि को भी पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों के पास से मृतक का एटीएम, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज आदि बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि हत्यारे एटीएम से पैसे नहीं निकाल सके थे।

The post ढाई लाख रुपये के लिए बुआ के लड़के ने दोस्त के साथ मिलकर भाई की कर दी हत्या appeared first on Gazeta Post.

]]>
https://gazetapost.com/a-man-killed-his-cousin-brother-for-money/51116/feed/ 0
डबल मर्डर में फरार 25 हजार के इनामी आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण https://gazetapost.com/two-arrested-in-double-murder-case/51112/ https://gazetapost.com/two-arrested-in-double-murder-case/51112/#respond Fri, 26 Feb 2021 00:04:57 +0000 https://gazetapost.com/?p=51112

कानपुर। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते ठेकेदार व उसके दोस्त की हत्या में फरार दो इनामी

The post डबल मर्डर में फरार 25 हजार के इनामी आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण appeared first on Gazeta Post.

]]>
Double Murder Case

कानपुर। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते ठेकेदार व उसके दोस्त की हत्या में फरार दो इनामी आरोपियों में एक ने कोर्ट में पुलिस को चकमा देते हुए सरेंडर कर दिया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम पुलिस ने घोषित किया था और उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी थी।

नवाबगंज के उजियारी पुरवा में रहने वाले पैटिंग ठेकेदार राजकुमार व कार चालक दोस्त रवि की बीती 19 फरवरी को मोहल्ले में ही हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी भीम आर्मी नेता व जिला पंचायत सदस्य दीपू निषाद, आकाश, विकास विशाल को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त चापड़ व एक तमंचा बरामद कर लिया था। घटना में राम संजीवन का बेटा शुभम व एक अन्य को पुलिस नहीं पकड़ सकी थी। आरोपियों की फरारी को देखते हुए पुलिस ने दोनों पर 25—25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया और तीन टीमों को उनकी धरपकड़ के लिए लगाया। पुलिस की टीमें लगातार फरार इनामी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थीं।

पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपियों द्वारा कोर्ट में सरेंडर किए जाने की तैयारी की और पुलिस को चकमा देते हुए गुरुवार को कानपुर कचहरी पहुंचा। यहां पर अधिवक्ताओं के घेरे में डबल मर्डर का इनामी शुभम स्पेशल जज एससी एसटी कोर्ट पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

इस दौरान अधिवक्ता सुरेश सिंह राजेश कुमार वर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव,सुशील शर्मा,कृष्ण कुमार गौतम, देवेश तिवारी, सत्यभान सिंह राठौर, जितेंद्र कुमार, विवेक मेहरोत्रा, विजय कनौजिया, आर एन सिंह, अभिनव द्विवेदी, महेश कनौजिया, दीपक राठौर, अनिल कनौजिया, अमित सिंह, रेहान मंसूरी, विकास शर्मा उपस्थित रहें।

उधर, नवाबगंज थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने इलाके में घटी डबल मर्डर की घटना में बताया कि इनामी शुभम ने कोर्ट आत्मसमर्पण कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वारदात में अभी एक और 25 हजार का इनामी आरोपी विशाल फरार है। उसकी तलाश में टीमें दबिश दे रही है। थानेदार ने बताया कि फरार शुभम पर गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज है।

The post डबल मर्डर में फरार 25 हजार के इनामी आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण appeared first on Gazeta Post.

]]>
https://gazetapost.com/two-arrested-in-double-murder-case/51112/feed/ 0