?>
add_action('wp_footer', function () { echo ''; }, 99);
add_action('wp_footer', function () { echo ''; }, 99);
Virat Kohli vs Gautam Gambhir: जानिए क्या था पूरा मामला? - Gazeta PostVirat Kohli vs Gautam Gambhir: जानिए क्या था पूरा मामला?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लाइव मैच के दौरान क्या हुआ था?
मामला LSG की पारी के 17वें ओवर में शुरू हुआ, जब विराट दौड़ते हुए आए और नवीन को कुछ इशारा किया|
इस पर नवीन और विराट करीब आ गए और दोनों में बहस शुरू हो गई।
बहस के समय विराट कोहली ने अपने जूते की तरफ कुछ इशारा किया और उसमें से मिट्टी भी निकाली|
फिर जब विराट बाउंड्री के किनारे जा रहे होते हैं तभी वो LSG के काइल मेयर्स से बातचीत करने लगते हैं।
तभी वहाँ गंभीर भी या जाते हैं और मेयर्स को विराट से दूर ले जाते हैं, साथ ही उनसे बातचीत करने से मना कर देते हैं।
फिर इसके ठीक बाद गंभीर कुछ कहते हैं, जिस पर दोनों के बीच बहस देखने को मिलती है।
चश्मदीद ने बताया गंभीर और कोहली में क्या बातचीत हुई?
विराट ने कहा- 'मैंने आपको कुछ नहीं बोला आप क्यों बीच में घुस रहे हो'
इस गौतम कहते हैं कि- 'तुमने अगर मेरे खिलाड़ी को गाली दी है, तो इसके मतलब मेरे परिवार को गाली दी है'
फिर इसपर विराट ने कहा- 'तो आप अपने परिवार को संभालकर रखिए'
इससे पहले दोनों अलग हो जाते, गौतम ने कहा- 'कि तो अब तू (विराट) मुझे सिखाएगा'