पठान के ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद शाहरुख खान के सितारे बुलंदियों पर हैं।

शाहरुख खान की पठान ने अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।

इसी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए शाहरुख ने अपने आप को एक नायाब तोहफा दिया है।

उन्होंने एक ब्रांड न्यू रोल्स-रॉयस खरीदी है जिसकी कीमत तकरीबन 10 करोड़ बताई जा रही है।

रविवार शाम को उनके बंगले मन्नत के बाहर '555' नंबर प्लेट वाली सफेद लग्जरी कार को अंदर जाते देखा गया था।

रिपोर्ट्स की माने तो इस गाड़ी का एक्स शो रूम प्राइज 8.20 करोड़ है।

ये एक लिमिटेड एडिशन कार है जिसकी डिलीवरी पहले से ऑर्डर देने के बाद ही होती है।

अभी शाहरुख खान को पिछले ही महीने 5 करोड़ की घड़ी पहने देखा गया था।

ये एक लग्जरी ब्रांड Audemars Piguet Royal Oak Perpetual Calendar Watch की घड़ी थी।

बताया जा रहा है कि इस घड़ी की असली कीमत 4 करोड़ 98 लाख 23 हजार, 986 रुपए है।