?> Salman Khan Starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan film ने तोड़े बड़े रिकार्ड - Gazeta Post

ईद के मौके पर स्टार सलमान खान ने अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज की।

भाईजान के फिल्म को फैन्स ने अपना खूब सारा प्यार दिया हैं।

फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

सलमान खान ने एक लंबे ब्रेक के बाद ही इस साल ईद पर फैंस के लिए अपनी कोई फिल्म रिलीज की है।

ऐसे में भाईजान का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की।

फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ 81 लाख के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला।

उसी के साथ फिल्म ने दूसरे दिन 25 करोड़ 75 लाख का घरेलू बिजनेस किया।

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने 21 अप्रैल को थेयटर्स में दस्तक दी थी। 

फिल्म ने देशभर में लगभग 67 करोड़ 31 लाख का टोटल कलेक्शन कर लिया है।