ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की मच अवेटेड स्पाई सीरीज 'सिटाडेल' का दूसरा ट्रैलर रिलीज हो गया। 

इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। 

लेटेस्ट ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। 

एक्शन और इमोशनंस से भरपूर इस ट्रेलर में प्रियंका और रिचर्ड मैडेन को उनका कोई करीबी धोखा देता है।

एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'प्रियंका की कड़ी मेहनत रंग लाई

रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी 'सिटाडेल' एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है। 

जिसकी कहानी प्रियंका और रिचर्ड मैडेन के ईर्द-गिर्द घूमती है।

सिटाडेल' में प्रियंका के अलावा लेस्ली मैनविल, रिचर्ड मैडेन और स्टेनली टुकी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

वहीं, सीरीज का प्रीमियर 28 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

इस सीरीज के नए एपिसोड हर शुक्रवार 26 मई तक वीकली रिलीज किए जाएंगे।