?> Khatron Ke Khiladi Season 13: कौन-कौन होगा कंटेस्टेंट? - Gazeta Post

कलर्स टीवी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी पिछले काफी महीने से चर्चा में बना हुआ है।

ये सुर्खियों मे तब आया जब उन्होंने शो के पहले कंटेस्टेंट को लेकर ऑफिशियल ट्वीट किया। 

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है।

शो के नए सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।

इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बिग बॉस 16 के कुछ कंटेस्टेंट बटोर रहे हैं।

कलर्स टीवी ने एक ट्वीट करते हुए लोगों से पहले कंटेस्टेंट को लेकर सवाल पूछा।

ट्वीट में लिखा, "कमेंट्स में आप उसका नाम बताएं, जिसे लेकर आपको लगता है कि ये खतरों के खिलाड़ी 13 का कंटेस्टेंट बन सकता है।"

सोशल मीडिया पर ये ट्वीट तेजी से वाइरल हो गया।

इसके साथ ही पोस्ट पर सबसे ज्यादा कमेंट दो स्टार्स को लेकर आए।

जिसमे सबसे ज्यादा नाम बिग बॉस 16 के रनर-अप शिव ठाकरे का बताया गया।