रंगों के त्योंहार होली की धूम हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड जगत में देखने को मिल रही है।

बॉलीवुड में सबसे खास होली कपूर परिवार की मानी जाती हैं।

इस बीच अब इस साल के सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

तस्वीरों मे करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने अपने-अपने घर शानदार अंदाज में होली मानते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कपूर सिस्टर की इन फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है।

करीना कपूर ने अपने घर के टेरेस पर दोनों बेटे तैमूर और जेह के साथ मजेदार अंदाज में होली खेली।

इस तस्वीर में करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान हाथ में पिचकारी पकडे़ हुए पोज दे रहे हैं।

फोटो में देखा जा सकता है कि तैमूर पूरी तरह गीले दिखाई देते हैं। 

दूसरी तरफ होली के मौके पर करीना के छोटे बेटे जेह ने भी खूब मस्ती की है

इस फोटो में जेह कैमरे की ओर देखकर पिचकारी चलाते दिख रहे हैं।