हाल ही में प्रियंका चोपड़ा कैसे वो निक जोनस के वो रिलेशनशिप मे आई।

उन्होंने बताया की जब निक जोनस ने उन्हें पहली बार टेक्स्ट मैसेज किया था तब प्रियंका रिलेशनशिप में थीं।

बिना अपने एक्स बॉयफ्रेंड का नाम लिए प्रियंका ने बताया कि उनके रिश्ते काफी खराब थे।

इस वजह से जब निक ने उन्हें एप्रोच किया, तब प्रियंका भी चैट करने को तैयार हो गईं।

उन्होंने बताया की निक जोनस ने पहली बार 2016 में एप्रोच किया था। 

इंटरव्यू के दौरान प्रियंका बोलीं- मैं 35 साल की था और निक सिर्फ 25 साल के थे।

शुरूआती बात-चीत के बाद मैं बात ज्यादा आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी।

निक और प्रियंका पहली बार 2017 में मेट गाला में मिले और मई 2018 में उन्होंने डेट करना शुरू किया।

उन्होंने प्यार को जल्द ही रिश्ते मे बदल दिया और 1 दिसंबर 2018 को शादी कर ली। 

प्रियंका ने कहा कि मैंने निक को सिर्फ दो महीने डेट किया और सगाई कर ली, अक्सर लोग ऐसा नहीं करते।