?> Bigg Boss 16 में एकता कपूर करेंगी 'लव सेक्स और धोखा 2' की घोषणा? - Gazeta Post

एकता कपूर की चर्चित फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' का सीक्वल आने वाला हैं। 

साल 2010 में, एकता कपूर और दिबाकर बैनर्जी एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म लेकर आए थे। 

जिसमें उन्होंने डिजिटल टेक्नोलॉजी के इम्पैक्ट को दिखाया था।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने झंडे गाड़ दिए थे। 

इस बीच खबर ये हैं की एकता कपूर फिल्म की घोषणा बिग बॉस हाउस मे करेंगे। 

शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए निर्माता इस अवसर को एक बढ़िया मार्केटिंग मूव मानते हैं। 

वैसे भी एकता कपूर हमेशा से ही बड़े पैमाने पर मार्केट पर अपनी पकड़ रखती हैं। 

अफवाहे तो ये भी हैं की ये सीक्वल फिल्म के रूप में नहीं बल्कि शो के फॉर्मैट में आएगी।

एकता कपूर को नई प्रतिभाओं को खोजने और लॉन्च करने के लिए भी जाना जाता हैं।

ऐसे में ये भी कयास लगाई जा रही हैं की बिग बॉस के घर से कोई बन सकता हैं इसका हिस्सा.