आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने घर न्यू ईयर पार्टी होस्ट की.

जोड़े ने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ पायजामा पार्टी की मेजबानी की.

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "हैप्पी न्यू न्यू.. मेरे सबसे प्यारे लोगों के साथ।"

तस्वीरों में, आलिया को ग्रे पायजामा सेट में देखा जा सकता है। 

वही दूसरी तरफ, रणबीर को ब्लैक पायजामा सेट में देखा जा सकता है।

आलिया की बहन शाहीन को भी ऑफ-व्हाइट प्रिंटेड पायजामा सेट में देखा जा सकता है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए 2022 एक बेहतरीन साल रहा

उन्होंने अप्रैल में शादी की और नवंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया।

आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी।