मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के जहीर इकबाल को डेट करने के रुमर्स काफी समय से सुर्खियों में हैं.

हालांकि कभी कपल ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है.

लेकिन इसी बीच सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने रुमर्स को कन्फर्म कर दिया हैं।

दरअसल, अर्पिता ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी जिसमे उन्होंने सोनाक्षी को "भाभी" कहा था।

पर उसके बाद उन्होंने इसे अपने अकाउंट से डिलीट भी कर दिया हैं।

बता दे की अर्पिता ने हुमा कुरैशी की ईद पार्टी की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

जिसमे जहीर इकबाल सोनाक्षी को करीब से पकड़े हुए नजर आ रहे हैं.

वाइरल तस्वीरों में ज़हीर को सोनाक्षी सिंह के कंधे पर हाथ रखे हुए देखा जा सकता हैं।

वही पिछले कुछ समय से सोनाक्षी की शादी की खबरे सामने आ रही हैं।

वही इसी बात पर हमेशा से एक्ट्रेस ने कहा है की "वह अपने काम के बारे में बात करना पसंद करेंगी."