?> Actor Suniel Shetty ने अपने दामाद केएल राहुल के बचाव में कहा ये - Gazeta Post

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी अपने दामाद केएल राहुल के बचाव में उतर चुके हैं।

वह अक्सर किसी ना किसी इंटरव्यूज में अक्सर केएल राहुल की तारीफ करते रहते हैं.

हाल ही में भी सुनील शेट्टी ने केएल राहुल और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के विवादित इंटरव्यू को लेकर खुलकर बात की है.

ऐक्टर ने हाल ही में 'द रणवीर शो' में शिरकत दी थी। 

इस दौरान उन्होंने केएल राहुल और हार्दिक पांड्या के सपोर्ट में बात की.

उन्होंने कहा, 'हार्दिक शायद बहक गए थे, लेकिन जब आपसे ऐसा सवाल ही पूछा जाए तो आप क्या करते हैं?'

बता दे की हार्दिक पांड्या और केएल राहुल 2019 में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 6 में मेहमान बनकर पहुंचे थे.

जिस एपिसोड के बाद जमकर बवाल हुआ था जिसके बाद दोनों को कुछ मैचों के लिए बन कर दिया था। 

दरअसल, हार्दिक ने कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूली थी.

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी बहुत जल्द फिल्म हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे.