?> अभिनेता रणवीर सिंह ने इस मामले में स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को छोड़ा पीछे - Gazeta Post

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह न केवल अपनी अदाकारी बल्कि अपने अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं.

फैशन सेंस हो या फिर फोटोशूट वे किसी न किसी वजह से सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं. 

अब उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. 

दरअसल, क्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में रणवीर सिंह भारत के सबसे वैल्यूएवल सेलिब्रिटी बन गए हैं

ऐक्टर ने टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया हैं। 

इसके मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह 181.7 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू हैं। 

अभिनेत्री आलिया भट्ट इस लिस्ट में 102.9 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ सबसे वैल्यूएवल महिला सेलिब्रिटी बनकर उभरी हैं. 

विराट कोहली बीते पांच साल से लगातार देश के सबसे वैल्यूएवल सेलिब्रिटी बने हुए थे। 

अभिनेता अक्षय कुमार क्रोल की लिस्ट में 153.6 मिलियन डॉलर के ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार ने भी पहली बार इस लिस्ट में टॉप-25 में एंट्री मारी है.