शाहिद कपूर अल बहुत ही प्रसिद्ध ऐक्टर हैं जिनके पूरी दुनिया मे चाहने वाले हैं। 

इसके अलावा उन्हे फेमस एक्टर राज कुमार की बेटी 'वास्तविकता पंडित' भी काफी पसंद करती थी। 

वो शाहिद के पीछे इस कदर पागल थीं कि वो जहां जाते वास्तविकता उनका पीछा करती थीं। 

दोनों की पहली मुलाकात कोरियोग्राफर श्यामक डाबर के डांस क्लास में हुई थी।

ऐक्ट्रिस शाहिद के प्यार में इस कदर डूबी थी की वह अपने आप को ऐक्टर की पत्नी बताने लगी थी। 

शाहिद उनसे इतने परेशान हो गए थे कि उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करा दी थी।

रिपोर्ट्स की मानें तो वास्तविकता पंडित ने शाहिद के घर के पास ही अपना भी घर ले लिया था।

वास्तविकता पंडित ने 1996 में फिल्मों में कदम रखा था लेकिन उन्हे इसमे कोई कामयाबी नहीं मिली। 

एक सुपरस्टार की बेटी होने के बाद भी वास्तविकता को बॉलीवुड में कामयाबी नहीं मिली।

वास्तविकता फिलहाल कहां हैं और क्या कर रही हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है।