?> add_action('wp_footer', function () { echo ''; }, 99); add_action('wp_footer', function () { echo ''; }, 99); Kanpur Archives - Gazeta Post https://gazetapost.com/tag/kanpur/ Breaking News and Latest News in Hindi, हिन्दी में खबर Thu, 20 May 2021 05:02:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.8 https://gazetapost.com/wp-content/uploads/2021/05/cropped-new-logo-03-1-32x32.png Kanpur Archives - Gazeta Post https://gazetapost.com/tag/kanpur/ 32 32 फायर अलार्म बजते ही रुक गई नई दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा तफरी https://gazetapost.com/fir-in-satabdi-train-at-kanpur-news/51104/ https://gazetapost.com/fir-in-satabdi-train-at-kanpur-news/51104/#respond Thu, 25 Feb 2021 23:56:03 +0000 https://gazetapost.com/?p=51104

कानपुर। नई दिल्ली से लखनऊ आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में कानपुर के मक्खनपुर के पास फायर अलार्म बजने से यात्रियों

The post फायर अलार्म बजते ही रुक गई नई दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा तफरी appeared first on Gazeta Post.

]]>
Shatabdi Kapnpur

कानपुर। नई दिल्ली से लखनऊ आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में कानपुर के मक्खनपुर के पास फायर अलार्म बजने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। अलार्म बजते ही ट्रेन भी धीमे होकर रुक गई, जिससे यात्री परेशान हाे गए और बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। हालांकि ट्रेन में मौजूद स्टॉफ ने खामी दूर करके ट्रेन को कानपुर सेंट्रल स्टेशन लेकर और फिर यहां पूरी तरह जांच के बाद उसे लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।

नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस (02004) गुरुवार को लखनऊ जा रही थी। सुबह करीब 10:45 बजे मक्खनपुर के पास शताब्दी एक्सप्रेस के कोच C-4 में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कोच में धुआं भर गया। धुआं देखकर यात्री परेशान हो गए और सेंसर तक पहुंचते ही फायर अलार्म बज उठा। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और ट्रेन भी धीमे होकर रुक गई। हालांकि ट्रेन स्टाफ ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया और टेक्निकल स्टाफ ने शॉर्ट सर्किट को ठीक किया।

इसके बाद सुबह करीब 11:30 बजे शताब्दी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। यहां पर रेलवे के इंजीनियरों ने कोच की स्थिति को देखा। सबकुछ सही मिलने पर 11:45 बजे ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। डिप्टी स्टेशन मास्टर शेखर उपाध्याय ने बताया कि धुंए के कारण अलार्म बजने लगा था। खामी को तत्काल ठीक कर लिया गया, इसके बाद सेंट्रल स्टेशन पर पूरी तरह से जांच के बाद ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया है।

The post फायर अलार्म बजते ही रुक गई नई दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस, यात्रियों में मची अफरा तफरी appeared first on Gazeta Post.

]]>
https://gazetapost.com/fir-in-satabdi-train-at-kanpur-news/51104/feed/ 0
कानपुर में केंद्रीय मंत्री का पोस्टर जलाने से रोकने पर सपाइयों का हंगामा, महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन https://gazetapost.com/sp-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-protest-against-modi-government/51096/ https://gazetapost.com/sp-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-protest-against-modi-government/51096/#respond Thu, 25 Feb 2021 23:42:12 +0000 https://gazetapost.com/?p=51096

कानपुर । समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सपा नेताओं रणनीति के तहत गुरुवार की दोपहर घंटाघर चौराहे

The post कानपुर में केंद्रीय मंत्री का पोस्टर जलाने से रोकने पर सपाइयों का हंगामा, महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन appeared first on Gazeta Post.

]]>
Protest Against Price Hike

कानपुर । समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सपा नेताओं रणनीति के तहत गुरुवार की दोपहर घंटाघर चौराहे पर पहुंच गए और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री का पोस्टर जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने रोका तो सपाई भिड़ गए और हंगामा करने लगे। बाद में सपा नेताओं ने घंटाघर चौराहे पर भारत मामता प्रतिमा के पास प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सपाइयों व पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई।

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में रसोई गैस सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि के विरोध में नगर अध्यक्ष इमरान की अध्यक्षता में भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर चौराहे पर धरना-प्रदर्शन की तैयारी की गई। गुरुवार की दोपहर सपाइयों की भीड़ चौराहे पर पहुंच गई और नारेबाजी करने लगी।

इस बीच पेट्रोलियम मंत्री का पोस्टर जलाने का प्रयास कर रहे सपाइयों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इसपर सपा नेताओं और पुलिस अफसरों के बीच तीखी झड़प हो गई। सपाइयों ने नारेबाजी शुरू कर दी तो हरबंश मोहाल थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा व कलक्टरगंज थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्र ने सपाइयों से पोस्टर छीनकर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। इसके बाद सपाई भारत माता प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन का संचालन नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने किया।

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर एवं मोटरसाइकिल पर माला चढ़ाकर व्यंग किया। उन्होंने कहा कि सिलिंडर के बढ़े दामों और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के कारण जनता अब इसे चलाने में असमर्थ है। डॉ. इमरान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर गैस सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल के मूल्य वृद्धि करके जनता को लूटा जा रहा है। जब भाजपा विपक्ष में थी तब पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम जब बढ़ते थे तो पूरे देश को सिर पर उठा लेती थी लेकिन आज सत्ता में आने पर देश की जनता को आत्मनिर्भर बनाने की बात कहकर गुमराह कर रही है।

रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं और इस महंगाई में गरीब जनता व मध्यम परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। सपाइयों ने पेट्रोलियम मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही- जब जब भाजपा आई है कमरतोड़ महंगाई है…होश में आओ होश में आओ रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम वापस लो वापस लो के नारे लगाए। यहां पर विधायक हाजी इरफान सोलंकी, नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, टिल्लू जयसवाल, अनूप यादव आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि धरना प्रदर्शन के दौरान पोस्टर छीन लिया गया तो सपाई लौट गए।

The post कानपुर में केंद्रीय मंत्री का पोस्टर जलाने से रोकने पर सपाइयों का हंगामा, महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन appeared first on Gazeta Post.

]]>
https://gazetapost.com/sp-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-protest-against-modi-government/51096/feed/ 0
अब हर घर मे हाेगी दस्तक : पहली बार घर-घर ढूंढे जाएंगे टीबी के मरीज https://gazetapost.com/helth-department-searching-tb-pataent-in-kanpur/51086/ https://gazetapost.com/helth-department-searching-tb-pataent-in-kanpur/51086/#respond Wed, 24 Feb 2021 18:35:53 +0000 https://gazetapost.com/?p=51086

कानपुर । वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए इसे दस्तक अभियान का भी

The post अब हर घर मे हाेगी दस्तक : पहली बार घर-घर ढूंढे जाएंगे टीबी के मरीज appeared first on Gazeta Post.

]]>
TB In India

कानपुर । वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए इसे दस्तक अभियान का भी हिस्सा बनाया गया है। पहली बार दस्तक अभियान के दौरान घर-घर टीबी मरीज ढूंढे जाएंगे। यह अभियान 10 मार्च को शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल मिश्रा ने कहा कि पहली बार दस्तक अभियान में टीबी रोगियों को खोजने की जिम्मेदारी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी गई है। बुखार के रोगियों, क्षय रोगियों के साथ जन्म-मृत्यु पंजीकरण से वंचित लोगों, कुपोषित बच्चों और दिमागी बुखार से दिव्यांग हुए लोगों की सूची तैयार भी तैयार करने को कहा गया है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एपी मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान लक्षणों के आधार पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संभावित टीबी रोगियों का पता लगाएंगी। ऐसे रोगियों की जानकारी हेल्थ वर्कर एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तथा एनटीईपी स्टाफ को देंगी। सूचना के आधार पर जांच कराकर टीबी रोगी का निशुल्क इलाज कराया जाएगा।

क्षय रोग के जिला कार्यक्रम समन्वयक राजीव सक्सेना के मुताबिक वर्ष 2017 से ही दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन बार इसमें टीबी को भी जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा टीबी रोगी ढूंढे जा सकेंगे। क्योंकि इस अभियान का दायरा जिले के हर घर तक है।

साथ ही बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार के रोगियों को ढूंढने के साथ-साथ टीबी के लक्षण वाले रोगियों को ढूंढेगी। अगर किसी को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी आ रही है, शाम को पसीने के साथ बुखार होता है, तेजी से वजन घट रहा है, सीने में दर्द है, भूख नहीं लगती है और दवा लेने के बावजूद खांसी स्थाई तौर पर नहीं रुक रही है तो यह टीबी का लक्षण हो सकता है। ऐसे लक्षण वाला व्यक्ति मिलने पर उसकी सूचना ब्लॉक मुख्यालय तथा एनटीईपी स्टाफ को दी जाएगी।

एक नजर टीबी रोगियों पर

जनवरी 2020 से अब तक कुल 18,958 टीबी रोगी नोटिफाइड किए जा चुके हैं। इनके इलाज की सफलता दर 80 फीसदी रही। जिले में वर्ष 2020 में कुल 5474 टीबी रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रति माह की रकम उनके खाते में दी जा चुकी है।

The post अब हर घर मे हाेगी दस्तक : पहली बार घर-घर ढूंढे जाएंगे टीबी के मरीज appeared first on Gazeta Post.

]]>
https://gazetapost.com/helth-department-searching-tb-pataent-in-kanpur/51086/feed/ 0