कानपुर। अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स में नाइन को स्थान मिला है जिसमें दुबई में आयोजित आई पी एल मैच
The post फोर्ब्स पत्रिका में मिला नाइन को स्थान, आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को किया था sponsar appeared first on Gazeta Post.
]]>
कानपुर। अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स में नाइन को स्थान मिला है जिसमें दुबई में आयोजित आई पी एल मैच में राजस्थान रॉयल्स को नाइन द्वारा स्पांसर किया गया था फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार आई पी एल में दो तिहाई से अधिक कम्पनियों ने प्रमुख आयोजक के रूप में भाग लिया और अपने उत्पाद को क्रिकेट ग्राउण्ड तक ले आये जिसके आर्थिक दृष्टि से काफी संतोषजनक परिणाम रहे। छोटे-छोटे उद्यमियों ने अपने उत्पाद को क्रिकेट ग्राउण्ड पर दिखाकर सुस्त पड़ी भारतीय अर्थव्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने का भरसक प्रयास किया है जो भारत के साथ-साथ विश्व को आर्थिक गति प्रदान करने वाला है। दो साल के अन्तराल में नाइन सैनेटरी नैपकिन को नाइन को फाउण्डर शरत खेमका ने क्रिकेट ग्राउण्ड तक पहुंचाया जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आई.पी.एल. में किसी टीम को प्रायोजक करने वाली नाइन उ.प्र. की पहली कम्पनी है जो उत्तर प्रदेश के लिये गौरव की बात है। नाइन सैनेटरी नैपकिन्स के लोगो को राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों की जर्सी के पीछे देखकर लाखों दर्शकों ने काफी प्रशंसा की क्योंकि महिलाओं की स्वच्छता के उत्पादों को स्वयं पुरूष अपनी जर्सी के माध्यम से लोगों के बीच फैली तरह-तरह की भ्रान्तियों, शर्म एवं कुरीतियों को तोड़ते हुये साफ नजर आ रहे थ। श्री शरत खेमका का कहना है कि जो डिस्ट्रीब्यूटर हमारे उत्पाद को लोकल बताकर स्टॉक करने को मना कर रहे थे अब वही डिस्ट्रीब्यूटर नाइन की विभिन्न वैरायटी को स्वत: खरीदने के लिये आतुर दिख रहे हैं आई. पी. एल. के द्वारा नाइन की लोकल से बोकल एवं वोकल से ग्लोबल बनाने में सफल रहे हैं। श्री खेमका ने बताया कि आई.पी.एल. के माध्यम से नाइन को प्रमोट करने का सबसे अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध हुआ क्योंकि क्रिकेट प्रेमियों की संख्या हर देश में सबसे अधिक है तथा करीब करीब हर देश में क्रिकेट खेला जाता है। भारत में कोविड-19 के कारण इण्डियन प्रीमियर लीग को संयुक्त अरब अमीरात में स्थानान्तरित करना पड़ा जिसे 269 मिलियन दर्शकों ने देखा जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक था। फोर्ब्स पत्रिका ने लिखा है कि नाइन को अपने उत्पादों द्वारा महिलाओं के जीवन में बदलाव लाकर उनके चेहरे पर खुशी बिखेरने का कार्य किया जो महिलाओं को सशक्त वनाने की दिशा में सकारात्मक कदम है साथ ही नाइन ने आई.पी.एल. में अपनी सहभागिता निभाकर दुनियाभर के लोगों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
The post फोर्ब्स पत्रिका में मिला नाइन को स्थान, आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को किया था sponsar appeared first on Gazeta Post.
]]>