?> रमजान से पहले मक्का पहुंची एक्ट्रेस हिना खान - Gazeta Post

रमजान का पवित्र महीना 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है।

एक्ट्रेस हिना खान इसी बीच रमजान से ठीक पहले उमराह करने मक्का पहुंची हैं।

यह हिना का पहला उमराह है, ऐसे में वो इस पवित्र यात्रा के लिए बेहद खुश हैं।

हिना ने खुद अपनी यात्रा की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी। 

हिना ने लिखा- मैं अपने पहले उमराह का इंतजार कर रही हूं। बहुत ज्यादा खुश और आभारी हूं।’

तस्वीरों में हिना व्हाइट सूट और हिजाब में नजर आ रही हैं।

उन्होंने फ्लाइट टिकट और पासपोर्ट की फोटो शेयर की है और ट्रैवल एजेंसी को शुक्रिया भी कहा है। 

वीडियो में वो एक कार में बैठी हुई हैं, जिसमें वो मक्का शरीफ की तरफ गई हैं।

हिना ने लग्जरी होटल की फोटो शेयर की है, जहां वो ठहरी हुई हैं।

हाल ही में हिना खान ने टीवी इंडस्ट्री में 14 साल पूरे किए हैं।