?> Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Show दो और लोग कह सकते हैं अलविदा - Gazeta Post

साल की शुरुआत में ही टीवी दर्शकों के लिए आई बुरी खबर. 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के सेट से एक बुरी खबर सुननी पड़ रही है. 

अब तक कई कलाकार शो को छोड़ चुके हैं. 

अब न्यूज है कि एक और शख्स की विदाई शो से हो गई है. 

इस बार कॉमेडी शो के निर्देशक मालव राजदा ने इसे अलविदा कह दिया है.

वो पिछले 14 सालों से शो का हिस्सा बने हुए थे.

वहीं कहा जा रहा है कि अब उनके जाने के बाद इस एक्ट्रेस का पत्ता भी शो से कट सकता है. 

मालव राजदा के बाद प्रिया आहूजा भी शो को अलविदा कह सकती हैं. 

वो मालव की पत्नी हैं और सालों से रीटा रिपोर्टर का रोल निभाती आ रही हैं.

अब लग रहा है कि प्रिया भी शो को अलविदा कह दें.